पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, महिंद्रा थार से ब्राउन शुगर के साथ 8 तस्कर गिरफ्तार

झारखंड अपराध
Spread the love

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ झारखंड की लोहरदगा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की। गुप्त सूचना के आधार पर कुडू थाना क्षेत्र के केरवाड़ी मोड़ के पास छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने महिंद्रा थार गाड़ी (जेएच01एफएक्‍स0060) से लगभग 98.25 ग्राम कथित ब्राउन शुगर बरामद कर 8 युवकों को गिरफ्तार किया है।

शनिवार को समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी सादिक अनवर रिजवी ने इस पूरी कार्रवाई की जानकारी दी। एसपी को 30 अक्टूबर, 2026 की रात को सूचना मिली थी कि चंदवा-कुडू रोड से एक काले रंग की महिंद्रा थार गाड़ी में अवैध रूप से ब्राउन शुगर ले जाया जा रहा है।

सूचना के सत्यापन के लिए किस्को अंचल के पुलिस निरीक्षक चंद्रशेखर आजाद, कुडू थाना प्रभारी नीरज झा, कुडू अंचलाधिकारी संतोष उरांव और सशस्त्र बल की एक विशेष टीम का गठन किया गया।

पुलिस टीम ने केरवाड़ी मोड़ के पास जब संदिग्ध थार गाड़ी को रोका, तो उसमें सवार कुछ लोग पास के एक निर्माणाधीन मकान की तरफ भागे। पुलिस ने तुरंत मकान को घेरकर तलाशी ली, जहां कुल 8 युवक मौजूद मिले।

कुडू अंचलाधिकारी की उपस्थिति में ली गई तलाशी के दौरान सभी आठों युवकों के पास से एल्यूमिनियम फॉयल में पैक मादक पदार्थ बरामद किया गया।

रितु राज जायसवाल से 32.81 ग्राम, सोनू राज कुमार से 16.12 ग्राम, वाहीद अंसारी से 11.09 ग्राम, संदीप कुमार यादव से 9.54 ग्राम, आर्यन राज चौधरी से 8.21 ग्राम, अलतमस अंसारी से 8.01 ग्राम, अभय कुमार से 7.32 ग्राम, पंकज कुमार से 5.15 ग्राम ब्राउन शुगर मिला।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आठों युवकों में से 5 युवक रांची जिले (सुखदेवनगर और गोंदा थाना क्षेत्र) के रहने वाले हैं, जबकि 3 युवक लातेहार जिले (चंदवा थाना क्षेत्र) के निवासी हैं।

इस मामले में कुडू थाना में कांड संख्या 95/26 (30 अक्टूबर 2026) के तहत एनडीपीएस एक्ट की सुसंगत धाराओं (17(बी), 21(बी), 22(बी) एवं 29) के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *