सुजीत कुमार केशरी
पिठोरिया। पिठोरिया थाना क्षेत्र के चौली गांव में बीते 26 अक्टूबर की रात करीब 12 बजे हथियारबंद अज्ञात अपराधियों ने केशरवानी समाज के दो परिवारों के घर में घुसकर लूटपाट की थी। इस घटना को लेकर रांची जिला केशरवानी वैश्य सभा के संरक्षक तपेश्वर केशरी और महामंत्री रुपेश केशरी के नेतृत्व में ग्रामीण एसपी को ज्ञापन सौंपा है। सभा ने अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी, लूटे गए सामान की बरामदगी और पीड़ित परिवार को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।
ज्ञापन के अनुसार, चौली गांव निवासी अनिल केसरी एवं संजय केसरी के घर में हथियारबंद अपराधियों ने दरवाजा तोड़कर प्रवेश किया। इसके बाद परिवार के सभी सदस्यों को हथियार के बल पर बंधक बना लिया। अपराधियों ने परिवार के लोगों के साथ मारपीट करते हुए घर में लूटपाट की।
आरोप है कि इस दौरान महिलाओं एवं मासूम बच्चियों के साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया। अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर अलमारी की चाबियां ले लीं और लॉकर खोलकर कीमती सामान लूट लिया।
घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। जाते समय उन्होंने परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी भी दी। इस घटना से पीड़ित परिवार भयभीत और असुरक्षित महसूस कर रहा है।
रांची जिला केशरवानी वैश्य सभा के महामंत्री तपेश्वर केसरी ने ग्रामीण एसपी से मामले को गंभीरता से लेते हुए अपराधियों को जल्द गिरफ्तार करने, उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने तथा लूटे गए सामान की बरामदगी सुनिश्चित करने की मांग की है।
ज्ञापन सौंपने के दौरान समाज के अन्य पदाधिकारी प्रदीप केशरी, रवि केशरी, कार्तिक केशरी, राजेश केशरी, शिवम केशरी, मनीष केशरी, अरविंद केशरी सहित अन्य उपस्थित थे।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

