- लोकगीत और लोकनृत्य में हासिल किया पहला स्थान
आनंद कुमार सेानी
लोहरदगा। झारखंड सरकार के कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग की ओर से 31 अक्टूबर, 2026 को जिला स्तरीय राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2026-27 का आयोजन किया गया। महोत्सव में जिले के विभिन्न विद्यालयों और महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। अपनी कला व प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के दौरान निबंध लेखन, कविता लेखन, सामूहिक लोकगीत, सामूहिक लोकनृत्य और मूक अभिनय प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। सामूहिक लोकगीत में बीएस कॉलेज, लोहरदगा (प्रथम), केजीबीवी, भंडरा (द्वितीय) रहे। सामूहिक लोकनृत्य ने बीएस कॉलेज, लोहरदगा (प्रथम), केजीबीवी, भंडरा (द्वितीय)।
निबंध लेखन में बीएस कॉलेज के विद्यार्थियों ने प्रथम और द्वितीय दोनों स्थान प्राप्त किए। कविता लेखन में राजकीय उच्च विद्यालय, लोहरदगा के राज आर्य सिंह ने प्रथम स्थान हासिल किया। मूक अभिनय में जीटीपीएस (प्रथम), एमबी डीवी (द्वितीय) रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ उप विकास आयुक्त (डीडीसी), पंचायती राज पदाधिकारी अंजना दास, जिला खेल पदाधिकारी उपवन बड़ाई समेत कई गणमान्य अधिकारियों और अतिथियों की उपस्थिति में हुआ। अतिथियों ने सभी विजेता और उपविजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

