

रांची। झारखंड के सरकारी कार्यालयों में 20 अगस्त को मुहर्रम की छुट्टी होगी। इसका आदेश कर्मिक विभाग ने 16 अगस्त को जारी कर दिया।
कार्मिक विभाग की 24 दिसंबर, 2020 को जारी अधिसूचना (संख्या 6751) में मुहर्रम के अवसर पर 19 अगस्त, 2021 (गुरुवार) को एनआई एक्ट के तहत अवकाश घोषित है।


ये भी पढ़े : दुकान में गाड़ी घुसने के बाद गुस्साये ग्रामीणों ने अंचलाधिकारी को पीटा, जानें फिर क्या हुआ
कार्मिक विभाग के आज जारी आदेश में कहा गया है कि चांद के दृष्टिगोचर होने के अनुसार झारखंड में मुहर्रम 19 अगस्त, 2021 (गुरुवार) के स्थान पर 20 अगस्त, 2021 (शुक्रवार) को मनाया जायेगा।

अत: वर्ष, 2021 में मुहर्रम के अवसर पर 19 अगस्त, 2021 (गुरुवार) के स्थान पर 20 अगस्त, 2021 (शुक्रवार) को एनआई एक्ट के तहत अवकाश घोषित किया जाता है।



