- वज्रपात और तेज आंधी का अलर्ट
रांची। उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना लो प्रेशर एरिया अब डीप डिप्रेशन में तब्दील हो चुका है। इसके कारण कल से झारखंड के लगभग सभी स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की प्रबल संभावना है। राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश, गर्जन-वज्रपात और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 5 जुलाई, 2026 को दी।

मौसम केंद्र के अनुसार अगले 24 घंटे में डिप्रेशन के पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और बालासोर के करीब उत्तरी ओडिशा तट (चांदबाली और दीघा के बीच) को पार करने की संभावना है। इसका सीधा असर झारखंड पर पड़ेगा।
तापमान में गिरावट
केंद्र के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। इसके बाद अगले 4 दिनों के दौरान इसमें कोई परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।
जलजमाव व यातायात
निचले इलाकों, शहरी क्षेत्रों और सड़कों पर भारी जलजमाव हो सकता है, जिससे यातायात व्यवस्था बाधित हो सकती है। नदियों और नालों के जलस्तर में अचानक वृद्धि होने से बाढ़ की स्थिति बन सकती है। इससे ग्रामीण निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा है।
वज्रपात-आंधी से बचाव
मौसम खराब होने पर तुरंत सुरक्षित आश्रय लें। पेड़ों के नीचे शरण नहीं लें। घर के अंदर रहें। खिड़कियां और दरवाजे बंद रखें। कंक्रीट के फर्श पर लेटने या कंक्रीट की दीवारों के सटकर खड़े होने से बचें। विद्युत व इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को अनप्लग कर दें। बिजली का संचालन करने वाली सभी वस्तुओं से दूर रहें। यदि पानी में (जैसे तालाब या नदी) हैं, तो तुरंत बाहर निकल जाएं।
यहां भारी बारिश
केंद्र के अनुसार 6 जुलाई को गुमला, रांची, लोहरदगा, लातेहार, गढ़वा, पलामू, चतरा और हज़ारीबाग जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है। 7 जुलाई को देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, धनबाद में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है। 8 जुलाई को देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना बनी रहेगी।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

