रांची। गुरु नानक सेवक जत्था ने रांची जिला के नगड़ी गांव के अंतर्गत पांडु बस्ती में जरूरतमंद बच्चों के बीच रेनकोट का वितरण रविवार को किया। जत्था के सदस्यों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से जरुरतमंद बच्चों को एक जगह एकत्रित किया। उनके बीच रेनकोट का वितरण किया।

बच्चों को जब रेनकोट मिलने की जानकारी मिली, तब स्वयं अनुशासित तरीके से कतार लगाकर खड़े हो गए। रेनकोट मिलते ही उनके चेहरे खुशी से चमक उठे। बच्चों समेत स्थानीय लोगों ने जत्था के इस सेवा कार्य की प्रशंसा की। बच्चों ने उन्हें थैंक्यू कर विदा किया।
संस्था के मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने बताया कि जत्था द्वारा हर महीने सुदूर बस्तियों में जाकर जरूरतमंदों के बीच आवश्यक सामग्री का वितरण कई सालों से किया जा रहा है। इसमें कॉपी किताब पेंसिल टिफिन-बॉक्स जूते चप्पल कपड़े कंबल छाता इत्यादि जैसे सामान का वितरण किया जाता है।
इसके अलावा अनाथ आश्रम जाकर भी बच्चों की पसंद के व्यंजन उन्हें मुहैया कराए जाते हैं। समय-समय पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया जाता है।
आज के कार्यक्रम में जत्था के सूरज झंडई, करण अरोड़ा, पीयूष मिड्ढा, विशेष काठपाल, इनिश काठपाल, वंश डावरा, रूद्र गिरधर, कॄष मिड्ढा, गीत सचदेवा, अमन डावरा, हर्ष सरदाना, गीतांशु तेहरी, विन्नी खत्री, राकेश घई, रितिक काठपाल, रॉनित मुंजाल, वरुण गेरा समेत अन्य शामिल थे।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

