सिल्ली के अनुसेवक को शो-कॉज करते हुए का वेतन रोकने का निर्देश

झारखंड
Spread the love

  • राशन कार्ड व भूमि मामलों पर त्वरित कार्रवाई के आदेश

रांची। रांची समाहरणालय में 23 नवंबर को आयोजित जनता दरबार में उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने जिले के विभिन्न हिस्सों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। उपायुक्‍त ने सिल्ली के अनुसेवक को शो-कॉज करते हुए का वेतन रोकने का निर्देश दिया।

जनता दरबार में जमीन, दाखिल-खारिज, पंजी-2 सुधार, राशन कार्ड, पेंशन, जाति-आय-आवासीय प्रमाण पत्र, पारिवारिक विवाद और सरकारी योजनाओं के लाभ से जुड़े कई आवेदन आए। उपायुक्त ने अधिकारियों को समयबद्ध जांच व कार्रवाई के निर्देश देते हुए कहा कि लोगों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें।

खलारी के शंकर प्रसाद गुप्ता ने 22 दिन की बीमार बच्ची और बाली मिश्रा ने दाहिना फेफड़ा खराब होने पर आयुष्मान भारत के तहत इलाज के लिए राशन कार्ड बनवाने का आवेदन दिया।

उपायुक्त ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी और विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी को शीघ्र कार्रवाई कर चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराने को कहा। वहीं, चर्च रोड के विनय कुमार ने आर्थिक रूप से सक्षम होने पर राशन कार्ड से नाम हटाने का आवेदन दिया, जिस पर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

उपायुक्त ने अंचल अधिकारियों को जाति, आय व आवासीय प्रमाण पत्र समय-सीमा में निर्गत करने, भूमि ठगी, पंजी-2 सुधार व म्यूटेशन मामलों तथा पेंशन आवेदनों की त्वरित जांच कर लाभ देने के निर्देश दिए।

सिल्ली अंचल में पदस्थापित अनुसेवक मंगरा भोक्ता की पहली पत्नी ने पति के शराब के नशे में रहने, खतियानी संपत्ति बेचने से मना करने पर मारपीट और बेटे-बहू द्वारा प्रताड़ित करने की शिकायत की। मामले को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त ने अनुसेवक को शो-कॉज करने के साथ उनका वेतन रोकने का निर्देश दिया।

इसके अलावा 2010–16 के बीच आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को नीति के तहत लाभ दिलाने और 2016 की होमगार्ड नियुक्ति से जुड़े उच्च न्यायालय के निर्देश के आलोक में नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा गया। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि प्रखंड, अंचल, पंचायत और थाना स्तर पर ही समस्याओं का समयबद्ध समाधान होना चाहिए।

हमारे साथ जुड़ें

स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *