विशेष विधानसभा सत्र से पहले सत्ता पक्ष की रणनीति तैयार, इन मुद्दों पर सरकार का रुख होगा आक्रामक

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

रांची। झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र 25 और 26 नवंबर, 2026 को होने वाला है। इसे लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को कांके रोड स्थित आवास से सत्ताधारी गठबंधन के मंत्रियों व विधायकों के साथ वर्चुअल बैठक की। बैठक में एमएमडीआर (MMDR) संशोधन अधिनियम, 2026 और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) से जुड़े मुद्दों पर सदन के भीतर रणनीति को अंतिम रूप दिया गया। विधायकों को तथ्यों के साथ तैयार रहने के निर्देश दिए गए।

सत्ताधारी गठबंधन (जेएमएम, कांग्रेस, राजद व वाम दल) ने केंद्र के एमएमडीआर संशोधन अधिनियम, 2026 का विरोध करने की तैयारी की है। बैठक में विधायकों व झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के राजू ने कहा कि खनिज संपदा और खनिज-युक्त भूमि पर उपकर (सेस) व टैक्स लगाने के राज्य के अधिकार को सीमित करने वाले प्रावधानों से झारखंड को सालाना हजारों करोड़ रुपये का राजस्व नुकसान हो सकता है, जिससे जनकल्याणकारी व विकास योजनाओं पर असर पड़ेगा।

बैठक में SIR प्रक्रिया के दौरान कथित गड़बड़ियों, बड़ी संख्या में मतदाताओं को नोटिस जारी होने और लंबित सुनवाइयों का मुद्दा भी प्रमुखता से उठा। के. राजू ने कहा कि जल्दबाजी की इस प्रक्रिया से आम नागरिकों, खासकर वंचित व आदिवासी वर्ग के मताधिकार पर असर पड़ सकता है, इसलिए समय-सीमा बढ़ाने और प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने की मांग की जाएगी।

विशेष सत्र के दौरान विपक्ष के संभावित हमलों और सवालों की काट के लिए सत्ता पक्ष ने पूरी घेराबंदी कर ली है। मुख्यमंत्री ने सभी मंत्रियों और विधायकों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे तथ्यों और पूरी तैयारी के साथ सदन में मौजूद रहें, ताकि विपक्ष के हर सवाल का पुरजोर और सटीक जवाब दिया जा सके।

मुख्यमंत्री ने विधायकों से मिली जमीनी फीडबैक के आधार पर सदन में विपक्ष के सवालों का प्रभावी जवाब देने की रूपरेखा तय की।

हमारे साथ जुड़ें

स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *