- जिला प्रशासन की मतदाताओं से अपील, गणना फार्म भरकर यथाशीघ्र दें
रांची। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश पर संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2026 के अंतर्गत रांची जिले में गणना फार्म के वितरण, संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन का कार्य जारी है। बूथ लेवल ऑफिसर 5 जुलाई को सुबह-सुबह रांची में घर-घर पहुंचे।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में आज प्रातःकाल से ही बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) घर-घर पहुंचकर मतदाताओं के बीच गणना फार्म का वितरण करने में जुटे हैं।
उन्होंने सभी बीएलओ को स्पष्ट निर्देश दिया है कि वे प्रतिदिन सुबह के समय अधिक से अधिक घरों तक पहुंचकर फॉर्म का वितरण एवं संग्रहण करें, क्योंकि इस समय अधिकांश मतदाता अपने घरों पर उपलब्ध रहते हैं। इससे ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं तक पहुंच सुनिश्चित हो सकेगी। अभियान को गति मिलेगी।
श्री भजन्त्री द्वारा यह भी निर्देश दिया गया है कि दोपहर बाद में बीएलओ द्वारा संग्रहित गणना फार्म का समयबद्ध डिजिटाइजेशन किया जाए, ताकि वितरण, संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन-तीनों कार्य समानांतर रूप से प्रभावी ढंग से संचालित हो सकें। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान निर्धारित समयसीमा के भीतर सफलतापूर्वक पूरा किया जा सके।
आज जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में बीएलओ द्वारा उत्साहपूर्वक घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क स्थापित किया गया तथा उन्हें गणना फार्म उपलब्ध कराते हुए आवश्यक जानकारी भी दी गई।
जिला प्रशासन ने सभी पात्र मतदाताओं से एक बार फिर से अपील की है कि वे बीएलओ के साथ पूर्ण सहयोग करें। गणना फार्म सही एवं पूर्ण रूप से भरकर समय पर उपलब्ध कराएं, ताकि मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

