अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई

झारखंड
Spread the love

  • 1100 किलोग्राम जावा-महुआ किया गया नष्ट

विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। अधीक्षक उत्पाद संजीत देव के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के विनिर्माण एवं कारोबार के विरुद्ध लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में बुधवार को उत्पाद विभाग की टीम ने मझिआंव थाना अंतर्गत ग्राम रामपुर एवं जहर सराई में अवैध चुलाई शराब के विरुद्ध सघन छापेमारी की गई।

छापेमारी के दौरान टीम द्वारा दो अवैध चुलाई शराब की भट्ठियों को ध्वस्त किया गया। कार्रवाई के क्रम में मौके से 100 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की गई। अवैध शराब निर्माण के लिए तैयार लगभग 1100 किलोग्राम जावा-महुआ को घटनास्थल पर ही विनष्ट कर दिया गया।

अवैध चुलाई शराब के विनिर्माण एवं भट्ठी संचालन के मामले में प्रकाश पासवान एवं अखिलेश पासवान, दोनों निवासी रामपुर और विनोद सिंह, निवासी जहर सराई के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत फरार अभियोग पंजीकृत करने की कार्रवाई की जा रही है।

उत्पाद विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जिले में अवैध शराब के विनिर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230