दशमफॉल : अज्ञात युवती हत्याकांड का खुलासा, जानें हत्‍या की वजह

झारखंड अपराध
Spread the love

रांची। दशमफॉल थाना क्षेत्र में हुए एक अज्ञात युवती हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले के मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। कांड के खुलासे के लिए एसआईटी का गठन किया गया था।

क्या है पूरा मामला

गत 23 जून, 2026 को दशमफॉल पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र में एक अज्ञात युवती का शव बरामद हुआ है। इस संबंध में दशमफॉल थाना में मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया था।

एसआईटी का गठन

घटना की गंभीरता को देखते हुए रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक के द्वारा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बुंडू के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया था। इस टीम में कई पुलिस पदाधिकारी और सशस्त्र बल शामिल थे।

मृतका की पहचान

गठित पुलिस टीम ने तकनीकी विश्लेषण, वैज्ञानिक अनुसंधान, गुप्त सूचना संकलन और साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए मामले का खुलासा किया। अनुसंधान के क्रम में मृतका की पहचान हिस्सी कुमारी (उम्र लगभग 18 वर्ष, ग्राम-बरिगड़ा, थाना अड़की, जिला खूंटी) के रूप में की गई।

अभियुक्‍त गिरफ्तार

उपलब्ध साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर घटना में संलिप्त मुख्य अभियुक्त चेतन मुंडा (उम्र 18 वर्ष, पिता लाल सिंह मुंडा, ग्राम चापुडडीह, थाना अड़की, जिला खूंटी) की पहचान की गई। उसे पुलिस ने 4 जुलाई, 2026 को गिरफ्तार कर लिया।

हत्या का कारण

पुलिस अनुसंधान में यह सनसनीखेज तथ्य प्रकाश में आया है कि इस हत्याकांड की मुख्य वजह प्रेम प्रसंग से उत्पन्न आपसी ईर्ष्या थी। अभियुक्त चेतन मुंडा ने मृतका हिस्सी कुमारी को किसी अन्य युवक के साथ देख लिया था। इसी ईर्ष्या के वश में आकर उसने युवती की उसी के दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी।

फोन रख ल‍िया

हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद अभियुक्त ने साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से मृतका का मोबाइल फोन अपने पास रख लिया था, जिसे पुलिस ने अभियुक्त की निशानदेही पर सफलतापूर्वक बरामद कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधि-सम्मत अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। कांड के अन्य पहलुओं पर जांच जारी है।

दल में ये शामिल

इस सफल कांड उद्भेदन टीम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बुंडू, दशमफॉल थाना प्रभारी कुंदन कुमार, पु०अ०नि० अनिल मोहली, स०अ०नि० बलेन्द्र कुमार (तकनीकी शाखा), आरक्षी विरेन्द्र सिंह (तकनीकी शाखा) भी शामिल थे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *