

उत्तर प्रदेश। शादीशुदा युवती अपने प्रेमी से मिलने खेत गई थी। वहां उसकी लाश मिली। छानबीन के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसने अपना जुर्म भी कबूल लिया है। यह मामला उत्तर प्रदेश के अमेटी का है।
इंस्टाग्राम पर प्रेम
पुलिस जांच के मुताबिक, प्रतापगढ़ के रहने वाले सुरजीत की दोस्ती करीब ढाई साल पहले इंस्टाग्राम के जरिए अमेठी की 19 वर्षीय काजल से हुई थी। वक्त के साथ दोनों का प्यार परवान चढ़ा। इस बीच काजल की शादी हो गई, लेकिन शादी के बाद भी दोनों का संपर्क नहीं टूटा। सुरजीत जब भी अमेठी आता, काजल को मिलने के लिए गांव के पास खेतों में बुला लिया करता था।


साथ चलने की जिद
घटना के दिन भी सुरजीत ने काजल को मिलने के लिए खेत में बुलाया था। दोनों की मुलाकात के दौरान सुरजीत ने काजल पर सब कुछ छोड़कर अपने साथ चलने का दबाव बनाया। चूंकि, काजल शादीशुदा थी, इसलिए उसने साथ जाने से साफ इनकार कर दिया।
काजल के इनकार करते ही दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि गुस्से में आकर सुरजीत ने आपा खो दिया। काजल का गला घोंट दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

पुलिस की कार्रवाई
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सुरजीत को हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230



