रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने कहा कि एसआईआर की मौजूदा प्रक्रिया ने राज्य के गरीबों, आदिवासियों, मूलवासियों, अल्पसंख्यकों, प्रवासी मजदूरों, महिलाओं और बुजुर्गों के सामने गंभीर संकट खड़ा कर दिया है।
उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार का एमएमडीआर संशोधन अधिनियम झारखंड के आर्थिक हितों और संवैधानिक अधिकारों को कमजोर करने वाला कदम है। उन्होंने कहा कि केंद्र को यह समझना चाहिए कि झारखंड केवल खनिज भंडार नहीं, बल्कि यहां के लोगों की आजीविका, अधिकार और भविष्य भी इससे जुड़े हैं।
विनोद पांडेय ने कहा कि एसआईआर के तहत ऐसे दस्तावेज मांगे जा रहे हैं, जिन्हें जुटाना ग्रामीण और आदिवासी इलाकों के लोगों के लिए आसान नहीं है। कई मामलों में नाम की वर्तनी में अंतर, जन्मतिथि और माता-पिता से जुड़े कागजातों पर सवाल उठाए जा रहे हैं, जबकि प्रवासी मजदूरों व बाहर पढ़ने वाले छात्रों के लिए तय समय में प्रक्रिया पूरी करना कठिन है।
उन्होंने आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि राज्य के करीब 2.64 करोड़ मतदाताओं में से प्रारूप सूची में केवल 2.21 करोड़ नाम दर्ज होना और शामिल मतदाताओं में लगभग 27 प्रतिशत को संदेहास्पद मानकर नोटिस भेजा जाना चिंताजनक है। उनके अनुसार, लोकतंत्र में मताधिकार की पहचान नागरिकता व पात्रता से होनी चाहिए, न कि दस्तावेज जुटाने की क्षमता से।
एमएमडीआर संशोधन कानून पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड के खनिज संसाधनों से देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलती है, जबकि प्रदूषण, विस्थापन और पर्यावरणीय प्रभाव का बोझ स्थानीय लोग झेलते हैं। ऐसे में राज्य के वित्तीय संसाधनों को प्रभावित करना उचित नहीं है।
उन्होंने बताया कि खनिज सेस से 2024-25 में लगभग 1,379 करोड़ रुपये और 2025-26 में 7,489 करोड़ रुपये प्राप्त हुए, जबकि चालू वित्त वर्ष में 19 नवंबर तक 7,628 करोड़ रुपये से अधिक की वसूली हो चुकी है।
उनके मुताबिक, इस संशोधन अधिनियम से राज्य को सालाना करीब 13 हजार करोड़ रुपये का नुकसान होने की आशंका है, जिसका असर शिक्षा, स्वास्थ्य, कल्याण योजनाओं और खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास पर पड़ सकता है।
विनोद पांडेय ने कहा कि जल, जंगल, जमीन और खनिज पर झारखंड के लोगों का अधिकार सर्वोपरि है और राज्य व जनता के अधिकारों से कोई समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।
हमारे साथ जुड़ें
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

