अफरोज आलम
कांके। कांके स्थित जेनरल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के नवनिर्मित भवन के पांचवें एवं छठे तल पर आरोग्यम सीनियर सिटीजन होम (वृद्धाश्रम) का उद्घाटन मंगलवार को किया गया। उद्घाटन समारोह में बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं, कांके विधायक सुरेश कुमार बैठा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कांके नर्सिंग होम एंड रिसर्च सेंटर के निदेशक डॉ. शंभू प्रसाद सिंह एवं डॉ. कुमारी आभा ने कहा कि इस वृद्धाश्रम में वरिष्ठ नागरिकों को बेहतर सुविधाएं, सुरक्षित वातावरण और सम्मानजनक जीवन उपलब्ध कराना है। यहां बुजुर्गों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए उनके रहने और देखभाल की समुचित व्यवस्था उपलब्ध कराने की पहल की गई है।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रवण कुमार ने कहा कि बुजुर्ग हमारे परिवार और समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके अनुभव और मार्गदर्शन से नई पीढ़ी को दिशा मिलती है। ऐसे में वरिष्ठ नागरिकों को सम्मान, सुरक्षा और बेहतर देखभाल उपलब्ध कराना हम सभी की जिम्मेदारी है।
हमारे साथ जुड़ें
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

