
- प्रतिमा के रंग-रोगन व सुरक्षा के लिए रेलिंग लगाने की उठी मांग
विश्वजीत कुमार रंजन
बिशुनपुरा। प्रखंड मुख्यालय में शुक्रवार को स्वामी विवेकानंद युवा मंडल, बिशुनपुरा एवं गायत्री परिवार के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनायी गयी। कार्यक्रम की शुरुआत दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की गयी।
इस दौरान वक्ताओं ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और राष्ट्रसेवा के विचारों को याद करते हुए उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। वहीं लाल बहादुर शास्त्री के सादगीपूर्ण जीवन, ईमानदारी और देश के प्रति समर्पण पर प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने कहा कि गांधी जी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश को स्वतंत्रता की दिशा में आगे बढ़ाया। वहीं शास्त्री जी का ‘जय जवान, जय किसान’ का संदेश आज भी प्रासंगिक है।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को स्वच्छता, अनुशासन, राष्ट्रसेवा और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने बिशुनपुरा में स्थापित महापुरुषों की प्रतिमा के बेहतर रख-रखाव का मुद्दा भी उठाया। सभी ने एक स्वर में कहा कि प्रतिमा का समय-समय पर रंग-रोगन कराया जाना चाहिए। साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से प्रतिमा के चारों ओर रेलिंग की व्यवस्था जनप्रतिनिधियों द्वारा करायी जानी चाहिए, ताकि स्थल की गरिमा और सुरक्षा बनी रहे।
मौके पर प्रखंड समन्वयक पंकज कुमार, विद्या भारती स्कूल के निदेशक अशोक कुमार मेहता, शिक्षक प्रमोद कुमार, उमेश कुमार, दयानंद प्रसाद यादव, समाजसेवी विभूति पांडेय, नारायण पांडेय सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

