लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस के एक सिपाही के प्रेम में अंधी हुई बैंक मैनेजर की पत्नी ने अपने ही पति की हत्या के लिए 6 लाख रुपये की सुपारी दे डाली। इस साजिश के तहत शूटरों ने बैंक मैनेजर पर ताबड़तोड़ गोलियां भी चलाईं। हालांकि, वह चमत्कारिक रूप से बच गए। लखनऊ पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए पत्नी, प्रेमी सिपाही और चार शूटरों समेत कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी पत्नी आशी मिश्रा के उत्तर प्रदेश पुलिस के सिपाही नितिन राणा के साथ अवैध संबंध थे। दोनों ने मिलकर आशी के पति और बैंक मैनेजर अनुराग शुक्ला को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।
इसके लिए सिपाही नितिन राणा ने कथित तौर पर कुख्यात शूटरों को हायर किया। अनुराग शुक्ला की हत्या के लिए 6 लाख रुपये की सुपारी तय हुई। वारदात के दौरान पत्नी आशी मिश्रा ने पति की लोकेशन सिपाही नितिन राणा को भेजी, जिसके बाद शूटर मौके पर पहुंचे। अनुराग शुक्ला पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी।
अंधाधुंध गोलियां चलने के बावजूद बैंक मैनेजर अनुराग शुक्ला की जान बच गई, जिसे उनके परिजन और करीबी बजरंगबली की कृपा और उनकी अटूट आस्था का चमत्कार मान रहे हैं।
मामले की छानबीन में जुटी लखनऊ पुलिस ने साजिश में शामिल पत्नी आशी मिश्रा, प्रेमी सिपाही नितिन राणा तथा शूटर मयंक, शुभम, अंकित और शिवम जाट को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, सभी आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास (अटेम्प्ट टू मर्डर) समेत संबंधित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जा रहा है।
हमारे साथ जुड़ें
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

