रांची। सीएमपीडीआई एवं क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया (क्यूसीआई), नई दिल्ली के बीच नई दिल्ली में एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर शुक्रवार को हस्ताक्षर हुआ। इसका उद्देश्य खनन क्षेत्र में सतत खनन, इनवायरनमेंटल गवर्नेंस, क्लाइमेट एक्शन, गुणवत्ता में सुधार और क्षमता निर्माण को मजबूत करना है।
सीएमपीडीआई की महाप्रबंधक (पर्यावरण) श्रीमती पूनम सिंह और क्यूसीआई के नेशनल एक्रेडिटेशन बोर्ड फॉर एजुकेशन एंड ट्रेनिंग (एनएबीईटी) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रो (डॉ) वरिंदर एस कंवर ने हस्ताक्षर किए। इस मौके पर सीएमपीडीआई के सीएमडी चौधरी शिवराज सिंह और क्यूसीआई के सेक्रेटरी जनरल चक्रवर्ती टी कानन सहित सीएमपीडीआई और क्यूसीआई के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
यह साझेदारी सीएमपीडीआई को क्यूसीआई के गुणवत्ता ढांचे, विशेषज्ञता और ज्ञान-साझाकरण मंचों का लाभ उठाकर सस्टेनेबल माइनिंग, इनवायरनमेंटल सोशल एंड गवर्नेंस (ईएसजी), क्लाइमेट एक्शन, ग्रीन हाउस गैस (जीएचजी) अकाउंटिंग, पर्यावरण एवं जलवायु मूल्यांकन और कार्बन मैनेजमेंट के क्षेत्रों में अपनी तकनीकी क्षमताओं को मजबूत करने में सक्षम बनाएगी।
इसके अलावा, यह कम-कार्बन और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार/प्रभावी माइनिंग जैसे उभरते क्षेत्रों में सीएमपीडीआई की परामर्शी क्षमताओं का विस्तार होगा। साथ ही मजबूत कार्यप्रणालियों और गुणवत्ता प्रक्रिया को अपनाने में मदद मिलेगी, जिससे खनन क्षेत्र में एक व्यापक तकनीकी और ज्ञान भागीदार के रूप में इसकी भूमिका और मजबूत होगी।
इस समझौते ज्ञापन से संयुक्त तकनीकी अध्ययन, अनुसंधान, क्षमता-निर्माण कार्यक्रम, पर्यावरण बेंचमार्किंग और पायलट प्रोजेक्ट्स को बढ़ावा मिलेगा और साथ ही खनन क्षेत्र में नई कार्यप्रणालियों और बेहतर क्वालिटी मानकों के विकास में मदद मिलेगी।
क्यूसीआई विभिन्न क्षेत्रों में गुणवत्ता मानकों और गुणवत्ता से जुड़ी गतिविधियों को बढ़ावा देता है और नेशनल एक्रेडिटेशन बोर्ड फॉर एजुकेशन एंड ट्रेनिंग (एनएबीईटी) सहित अपने संबंधित बोर्डों के माध्यम से एक्रेडिटेशन, मूल्यांकन और क्षमता-निर्माण की गतिविधियां संचालित करता है।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

