पिठोरिया क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह

झारखंड
Spread the love

पिठोरिया। पिठोरिया क्षेत्र के विभिन्न गांवों में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर पिठोरिया, सुतियांबे, मदनपुर, बालू, चौली, कोनकी, ईचापीड़ी, जीजू, मारवा, उरुगुटू सहित आसपास के अन्य गांवों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।

पिठोरिया के प्रेम मंजरी उच्च विद्यालय में निदेशक दीपक चौरसिया, थाना में थाना प्रभारी सतीश कुमार पांडे, डॉ राम मनोहर लोहिया प्लस टू उच्च विद्यालय उमेडंडा में प्रभारी डॉ अमरेंद्र कुमार, साइंस विजन पब्लिक स्कूल मारवा में निदेशक आसीम अख्तर, चंदवे में जुल्फिकार खान और ओखरगढ़ा में जीतनाथ बेदिया के द्वारा झंडोतोलन किया गया।

समारोह के दौरान अन्य जगहों पर भी राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी गई। ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बच्चों ने देशभक्ति गीत, भाषण, सांस्कृतिक कार्यक्रम और अन्य प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कई स्थानों पर प्रभात फेरी और तिरंगा यात्रा भी निकाली गई। इस दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

वक्ताओं ने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करते हुए कहा कि देश की आजादी अनेक वीरों के संघर्ष और बलिदान का परिणाम है। हमें स्वतंत्रता के मूल्यों को समझते हुए देश की एकता, अखंडता और विकास में अपना योगदान देना चाहिए।

समारोह के अंत में लोगों ने देश की प्रगति, शांति और समृद्धि के लिए संकल्प लिया। पूरे पिठोरिया क्षेत्र में दिनभर देशभक्ति और उत्सव का माहौल बना रहा।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *