रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की तबीयत शुक्रवार को फिर बिगड़ गई।
उन्हें सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद रांची के बरियातू रोड स्थित हिल व्यू नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है।
अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। इलाज कर रहे डॉक्टर नीतीश प्रिया ने बताया कि रूपी सोरेन की स्थिति फिलहाल नियंत्रित है।
उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही थी। जांच में छाती में संक्रमण की बात सामने आई है। डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर लगातार नजर रख रही है।
बताया गया कि रूपी सोरेन करीब दो दिन पहले ही बेंगलुरु से इलाज कराकर रांची लौटी थीं। उनके साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी बेंगलुरु गए थे।
रांची लौटने के बाद उनकी तबीयत दोबारा खराब होने पर उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

