भीषण चक्रवाती तूफान ‘Murasu’ के लैंडफॉल की प्रक्रिया पूरी, जानें आगे

नई दिल्ली देश मौसम
Spread the love

नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य क्षेत्र से उठा भीषण चक्रवाती तूफान ‘Murasu’आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तटीय इलाके में लैंडफॉल की प्रक्रिया पूरी कर चुका है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, पिछले 6 घंटों के दौरान 8 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ते हुए इस तूफान ने 3 नवंबर, 2026 की तड़के 3:30 से 5.30 बजे के बीच नेल्लोर और नरसपुर के बीच ओंगोल के पास के तट को पार किया।

लैंडफॉल के समय हवा की रफ्तार 100-110 किमी प्रति घंटा रही, जो बढ़कर 120 किमी प्रति घंटा तक पहुंच गई। तूफान अब दक्षिणी तटीय आंध्र प्रदेश में केंद्रित है। यह ओंगोल के पास, बापटला से लगभग 40 किमी दक्षिण-पश्चिम, कावली से 80 किमी उत्तर-उत्तर-पूर्व, मछलीपट्टनम से 120 किमी पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम और नेल्लोर से 130 किमी उत्तर में स्थित है।

मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि यह तूफान उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में अपना सफर जारी रखेगा। दोपहर तक यह कमजोर होकर एक ‘चक्रवाती तूफान’ में बदल जाएगा, जिसमें हवा की गति 80-90 किमी प्रति घंटे से घटकर 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक रह जाएगी।

विभाग के अनुसार 3 नवंबर की मध्यरात्रि तक इसके और कमजोर होकर ‘गहरे दबाव’ में बदलने की संभावना है, जिसमें हवा की रफ्तार 55-65 किमी प्रति घंटा (अधिकतम 75 किमी प्रति घंटा) रह जाएगी।

मौसम विभाग मछलीपट्टनम और विशाखापत्तनम में स्थापित डॉपलर वेदर राडार के जरिए चक्रवात की पल-पल की गतिविधि पर लगातार नजर बनाए हुए है। प्रशासन ने तटीय और निचले इलाकों के निवासियों को सतर्क रहने और मौसम विभाग व स्थानीय अधिकारियों के दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *