पिठोरिया। पिठोरिया थाना क्षेत्र के कुम्हरिया गांव में विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर श्रद्धा और उल्लास के साथ पूजा-अर्चना की गई। शाम को पूजा समिति की ओर से मेला और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मेले में मिठाई, खिलौने और झूलों की दुकानें आकर्षण का केंद्र रहीं। आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग मेला देखने पहुंचे।
सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि स्वामी देवेंद्र प्रकाश ने किया। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा को शिल्प और हुनर का प्रतीक बताते हुए युवाओं से अपनी प्रतिभा पहचानने का आह्वान किया। कहा कि युवाओं के हाथों में हुनर और मन में सकारात्मक सोच हो तो वे अपने जीवन को नई दिशा दे सकते हैं। उन्होंने युवाओं को नशापान से दूर रहकर अपनी ऊर्जा का उपयोग रचनात्मक कार्यों में करने की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने गीत-संगीत और नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति दी। कलाकारों की प्रस्तुति पर युवा-युवतियां झूमते नजर आए। देर शाम तक चले कार्यक्रम का लोगों ने आनंद उठाया।
मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष संतोष पांडेय, उपाध्यक्ष बुधेश्वर मुंडा, शिवचरण करमाली, संजय मुंडा, विनोद मुंडा, मुकेश महतो, जोगेन उरांव, भोला महतो, संजर खान, अर्जुन मुंडा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

