चाईबासा। झारखंड फिर शर्मसार हुआ है। चाईबासा के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पांड्रासाली ओपी अंतर्गत एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना घटी है।
पुलिस ने मामले में तत्परता दिखाते हुए मात्र 10 घंटे के भीतर सभी चारों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
इस मामले में पीड़िता की मां के लिखित आवेदन के आधार पर 18 सितंबर 2026 को मुफ्फसिल थाना (पांड्रासाली ओपी) में कानूनी कार्रवाई की गई।
पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 70(2), 65(1) और पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
शिकायत में पीड़िता की मां ने आरोप लगाया है कि नामजद आरोपी उसकी नाबालिग बेटी को जबरन घर से उठाकर ले गए और गांव के ही एक नाले के पास ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
घटना की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने किसी भी तरह की कोताही नहीं बरती। पुलिस अधीक्षक अमित रेणु के कड़े निर्देशों के बाद तत्काल प्रभाव से एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया।
विशेष छापेमारी टीम ने आधुनिक तकनीकी सहयोग और पुख्ता मानवीय सूचनाओं का बेहतरीन समन्वय स्थापित किया। लगातार छापेमारी और सघन तलाशी अभियान चलाते हुए पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज होने के महज 10 घंटे के भीतर ही सभी चारों आरोपियों को धर दबोचा।
पुलिस की यह कार्रवाई अपराधियों के हौसले पस्त करने वाली और पीड़ित परिवार को जल्द राहत दिलाने वाली रही।
पुलिस के अनुसार, हिरासत में लेकर जब इनसे कड़ाई से पूछताछ की गई, तो आरोपियों ने इस पूरे मामले में अपनी संलिप्तता को पूरी तरह से स्वीकार कर लिया है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

