संगीत और नृत्य से सजी स्पंदन की सांस्कृतिक संध्या, सरोद उत्सव में झूमे दर्शक

झारखंड
Spread the love

धनबाद। सांस्कृतिक संस्था स्पंदन की ओर से सीएमपीएफ दुर्गा मंदिर परिसर में भव्य ‘सरोद उत्सव’ का आयोजन किया गया। संगीत, नृत्य और भक्ति से सजे इस सांस्कृतिक समारोह में कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पीके भट्टाचार्य एवं श्रीमती भट्टाचार्य रहे। कार्यक्रम का संचालन बरनाली गुप्ता ने किया। इस अवसर पर इष्पा स्वासुपा, निर्झर बख्शी, अभिनव राज दास, चयनिका मित्रा, आद्रिका बनर्जी, कुमकुम बनर्जी, कुमकुम एवं समूह, लीलामय गोस्वामी तथा सौरव मित्रा ने मधुर गायन प्रस्तुत कर समां बांध दिया।

रिशु एवं मेघा, पियू बौदी डांस ग्रुप, इप्शा, अनुराधा ग्रुप, संचिता ग्रुप एवं स्वाति गुप्ता ग्रुप ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियों से दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। धुनुची नृत्य समारोह का विशेष आकर्षण रहा, जिसने पूरे परिसर को भक्ति और उत्साह से भर दिया।

नीलकमल खावस ने कहा कि स्पंदन का उद्देश्य संगीत, नृत्य और अन्य सांस्कृतिक विधाओं को मंच प्रदान करना और समाज में कला और संस्कृति के प्रति रुचि को बढ़ावा देना है।

आयोजन की सफलता में बरनाली सेन गुप्ता, देबदास सेन गुप्ता, बाबलू गांगुली, सैकत मल्लिक, नीलकमल खावस, अरविंदो बनर्जी, राहुल हलदर, शम्पा मुखर्जी, मनोज मजूमदार एवं मंजुश्री राय की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अंत में स्पंदन परिवार ने सभी अतिथियों, कलाकारों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *