सांसद और विधायक से मिला TET प्रभावित शिक्षक संघ, रखीं ये मांगें

झारखंड
Spread the love

दुमका। TET प्रभावित शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को काठीकुंड स्थित सांसद आवास पर दुमका सांसद नलिन सोरेन एवं शिकारीपाड़ा विधायक आलोक कुमार सोरेन से मिला। उन्‍हें पूर्व नियुक्त शिक्षकों की TET अनिवार्यता से संबंधित मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल ने मांग रखी कि RTE Act, 2009 लागू होने से पूर्व तत्कालीन सेवा नियमावली एवं निर्धारित अहर्ताओं के आधार पर नियुक्त शिक्षकों को TET की अनिवार्यता से वैधानिक छूट प्रदान कराने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार के स्तर पर आवश्यक पहल की जाए।

शिक्षकों ने कहा कि पूर्व नियुक्त शिक्षक लंबे समय से शिक्षा व्यवस्था में अपनी सेवाएं दे रहे हैं, इसलिए उनकी नियुक्ति की परिस्थितियों एवं दीर्घकालीन सेवा अनुभव को ध्यान में रखते हुए उचित नीतिगत समाधान किया जाना चाहिए।

प्रतिनिधिमंडल ने सांसद से इस विषय को संसद में उठाने और केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के समक्ष आवश्यक पहल करने का आग्रह किया। सांसद नलिन सोरेन ने आश्वस्त किया कि वे इस मुद्दे को संसद में अवश्य उठाएंगे। शिक्षकों के हित में जो भी संभव होगा, उसके लिए प्रयास करेंगे।

विधायक आलोक कुमार सोरेन ने कहा कि वे इस विषय पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से वार्ता करेंगे। उचित निर्णय के लिए पहल करेंगे। प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षकों के लंबित वेतन भुगतान का मुद्दा भी उठाया।

विधायक ने संबंधित राज्य स्तरीय पदाधिकारियों से बातचीत कर दुर्गापूजा से पूर्व वेतन भुगतान कराने के लिए प्रयास करने का आश्वासन दिया।

शिक्षक संघ ने दोनों जनप्रतिनिधियों के सकारात्मक आश्वासन के प्रति आभार व्यक्त किया। कहा कि शिक्षकों की सेवा सुरक्षा एवं सम्मान से जुड़े इस विषय के समाधान के लिए लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक माध्यम से प्रयास जारी रहेगा।

प्रतिनिधिमंडल में TET प्रभावित शिक्षक संघ, दुमका के विभिन्न प्रखंडों के शिक्षक एवं प्रतिनिधि उपस्थित थे।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *