विश्वजीत कुमार रंजन
गढ़वा। जिले के मेराल प्रखंड क्षेत्र के लखेया मोड़ के समीप रविवार को “आफ्टर स्कूल” का शुभारंभ किया गया। इस संस्था में कक्षा 4 से 8 तक के बच्चों को अंग्रेजी माध्यम के तहत शिक्षा प्रदान की जाएगी।
विशेष रूप से गरीब, असहाय, दिव्यांग एवं अनाथ बच्चों के लिए नि:शुल्क शिक्षा की व्यवस्था की गई है, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चे भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जुड़ सकें।
कार्यक्रम का उद्घाटन झामुमो नेता सह वीर बाबा चौहरमल कल्याण समिति के जिला अध्यक्ष चंदन पासवान एवं जिला परिषद सदस्य मिथिलेश पासवान ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
मुख्य अतिथि चंदन पासवान ने कहा कि शिक्षा जीवन की सबसे मजबूत नींव है। एक शिक्षित व्यक्ति ही समाज और देश के विकास में सार्थक भूमिका निभा सकता है। जिला परिषद सदस्य मिथिलेश पासवान ने भी विचार रखें।
कार्यक्रम में मुखिया सोनम पासवान, रितेश पासवान, धर्मेंद्र पासवान सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। बड़ी संख्या में बच्चे भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

