- तीन दिवसीय सांसद सांस्कृतिक महोत्सव सह स्वदेशी मेला एक मई से
रांची। वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सांसद सांस्कृतिक महोत्सव सह स्वदेशी मेला-2026 का आयोजन 1 मई से 3 मई तक आड्रे हाउस में होने जा रहा है। इस अवसर पर ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर रांची के बच्चों की बनाई 400 से अधिक पेंटिंग की प्रदर्शनी लगायी जायेगी।
कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सांसद सह रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ की अध्यक्षता में प्रभारी संयोजक एवं आयोजन समिति के सदस्यों की बैठक हुई। श्री सेठ ने बताया कि 125 से भी ज्यादा स्टॉल लोगों को निःशुल्क दिये जा रहे हैं।
इन स्टॉलों के माध्यम से यहां की लोक संस्कृति सहित श्री अन्न (मोटा अनाज) को बढ़ावा देना है। इसमें रागी, जवार, बाजरा, मक्का से बने सामग्री सहित यहां के लोक विख्यात कलाकृति को हम देख सकेंगे।
श्री सेठ ने बताया कि मुख्य अतिथि राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार रहेंगे। उद्घाटन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे। प्रातः 9 बजे से रात 10 बजे तक लोगो का प्रवेश निशुल्क रहेगा। प्रातः 9 बजे से 6 बजे के बीच विभिन्न स्कूलों के दस हजार से भी ज्यादा बच्चों की यहां उपस्थित होगी।
सायं 6 बजे से रात 10 बजे तक झारखंड सहित देश भर के विशेष कलाकारों के द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुत किया जाएगा। झारखंड के स्थानीय बच्चों को आयोजन के माध्यम से प्रोत्साहित और प्रेरित किया जाएगा।
श्री सेठ ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर का एक साल पूर्ण हो रहा है। ऑपरेशन सिंदूर के विजयी श्री पर रांची के बच्चों द्वारा 400 से भी ज्यादा पेंटिंग बनाई गई। पहली वर्षगांठ पर यह आयोजन स्थल पर लगाई जाएगी।
मौके पर उप महापौर नीरज कुमार, सांस्कृतिक महोत्सव के संयोजक अजय मलकानी, स्वदेशी मेला के संयोजक मुकेश काबरा, ऐश्वर्य सेठ, आशीष सत्यब्रत, नीरज चौधरी, रमिंद्र कुमार, शंकर दुबे, बलराम, कमलजीत सिंह (सन्टी), राजीव सहाय, अमित चौधरी, मनीष लोधा, पूनम आनंद, नीतू सिंह, सीमा, संजीव साहू, नयन मयूर, पवन जोडन, प्रमोद सारस्वत, संजय पोद्दार, ललन श्रीवास्तव, राजीव वर्मा, संजय गोयल, प्रदीप कुमार, भीष्म सिंह, मनोज कुमार सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

