मोरहाबादी, हेहल, लालपुर, स्मार्ट सिटी, मेसरा में जल्‍द शुरू होगी पाइप से गैस आपूर्ति

झारखंड
Spread the love

  • गेल इंडिया के साथ रक्षा राज्य मंत्री ने की समीक्षात्मक बैठक

रांची। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने राजधानी रांची स्थित गेल इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय में शहर में पाइपलाइन के माध्यम से गैस आपूर्ति और सिटी गैस वितरण परियोजनाओं की प्रगति को लेकर 22 मई को समीक्षा बैठक की। इसमें उन्होंने अधिकारियों से परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति, कार्यों की गति एवं भविष्य की योजनाओं की विस्तृत जानकारी ली। आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

रक्षा राज्य मंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिया कि रांची शहर के अधिक से अधिक घरों तक पाइपलाइन से गैस आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों को सुरक्षित, सस्ती और पर्यावरण अनुकूल गैस सुविधा उपलब्ध कराना केंद्र सरकार की प्राथमिकता है। इसके लिए टास्क फोर्स का गठन कर युद्धस्तर पर पीएनजी कनेक्शन दिए जाएं। अधिकाधिक परिवारों को इससे जोड़ा जाए।

अधिकारियों ने बताया कि रांची में अब तक 854 किलोमीटर एमडीपीई पाइपलाइन बिछाई जा चुकी है। 70 किलोमीटर स्टील पाइपलाइन विकसित की गई है। 28 सीएनजी स्टेशन संचालित हो रहे हैं। इन सीएनजी स्टेशनों के माध्यम से प्रतिदिन लगभग 38 हजार से 42 हजार किलोग्राम सीएनजी की बिक्री हो रही है।

पाइप लाइन से गैस आपूर्ति की परियोजना के अंतर्गत अब तक 79,071 घरेलू पीएनजी अवसंरचना विकसित की गई। 23,628 घरेलू उपभोक्ताओं को पीएनजी से जोड़ा गया। 165 वाणिज्यिक उपभोक्ता एवं 16 औद्योगिक उपभोक्ता पीएनजी सुविधा से जुड़े हैं।

अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में अशोक नगर, हरमू, हि‍नू, अरगोड़ा, पुंदाग, बरियातू, कांके, कोकर, तातीसिलवे, नामकुम एवं खेलगांव सहित कई प्रमुख क्षेत्रों में पीएनजी नेटवर्क उपलब्ध है। मोरहा बादी, हेहल, लालपुर, एचईसी क्षेत्र, स्मार्ट सिटी एवं बीआईटी मेसरा सहित अन्य क्षेत्रों में नेटवर्क विस्तार की योजना पर कार्य हो रहा है।

बैठक में झिरी स्थित 5 टीपीडी क्षमता के कम्प्रेस्ड बायोगैस प्लांट की भी जानकारी दी गई। यह प्लांट नगर निगम के ठोस अपशिष्ट को हरित ईंधन एवं जैव उर्वरक में परिवर्तित कर स्वच्छ ऊर्जा एवं सतत अपशिष्ट प्रबंधन को बढ़ावा दे रहा है।

समीक्षा बैठक के बाद रक्षा राज्य मंत्री ने दो फायर बाइक का भी उदघाटन किया। ऐसे मोहल्ले जहां आग बुझाने वाली बड़ी गाड़ी नहीं पहुंच सकेगी, वहां पर इस बाइक का उपयोग गेल के पाइप लाइन में लगने वाली आग को बुझाने के लिए किया जाएगा। इस बाइक में पानी और आग बुझाने की अन्य सामग्री उपलब्ध रहेगी।

बैठक में रांची की मेयर रोशनी खलखो, पूर्व राज्यसभा सांसद अजय मारू, झारखंड चैंबर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, इंडस्ट्रीज एसोसिएशन से जुड़े अजय भंडारी एवं विनय टिबरेवाल, होटल एसोसिएशन से चंद्रकांत रायपत सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *