रांची। ओरमांझी थाना क्षेत्र के शिशु विद्या मंदिर निवासी रोहन वर्मन अपनी पुत्री शान्वी वर्मन को शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे स्कूटी से स्कूल छोड़ने जा रहे थे। इसी दौरान ट्रेंड्स फेंड्स के समीप विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रही एक अज्ञात ऑटो ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी।
हादसे में रोहन वर्मन और उनकी पुत्री शान्वी गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।
वहां डॉ आशीष कुमार पॉल की देखरेख में शनिवार को शान्वी के पैर का ऑपरेशन किया गया। रोहन के हाथ का भी ऑपरेशन किया जाएगा।
घटना की सूचना मिलने के बाद ओरमांझी थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस अज्ञात ऑटो की पहचान कर उसकी धरपकड़ के लिए कार्रवाई कर रही है।
डॉक्टरों ने बताया कि पिता का बायी हाथ का टूटने के साथ सिर पर भी गहरा चोट लगी है। पुत्री शान्वी कुमारी का पैर टूट गया है। इलाज के लिए पीड़ित परिवार को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

