डीसी की पहल पर मात्र 24 घंटे में 30 साल पुरानी समस्या का हुआ समाधान

झारखंड
Spread the love

पलामू। मेदिनीनगर के कुंड मोहल्ला निवासी पूजा कुमारी 1 जुलाई को समाहरणालय में आयोजित जन समाधान कार्यक्रम में पहुंची। उन्होंने जिला दंडाधिकारी सह डीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत के समक्ष अपनी समस्या रखी। डीसी की पहल पर मात्र मात्र 24 घंटे में उनकी 30 साल पुरानी समस्या का समाधान हो गया।

पूजा ने डीसी को बताया था कि उनकी जमीन की अंतिम ऑफलाइन रसीद वर्ष 1996 में कटी थी। हालांकि, लगभग 30 वर्षों से ऑनलाइन रसीद निर्गत नहीं हो पाने के कारण उन्हें लगातार कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।

ऑनलाइन रसीद उपलब्ध नहीं होने के कारण पूजा कुमारी को ओबीसी प्रमाण पत्र बनवाने, नगर निगम से पेयजल कनेक्शन लेने और अन्य सरकारी सेवाओं का लाभ प्राप्त करने में बाधाएं आ रही थीं। कई बार प्रयास के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पाया था।

समस्या की गंभीरता को देखते हुए डीसी ने तत्काल संज्ञान लिया। अपर समाहर्ता कुंदन कुमार को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। प्रशासन की त्वरित पहल का परिणाम यह रहा कि महज 24 घंटे के भीतर पूजा कुमारी की ऑनलाइन रसीद निर्गत कर दी गयी।

अपनी वर्षों पुरानी समस्या के समाधान पर पूजा कुमारी ने खुशी व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन एवं उपायुक्त के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि अब उन्हें सरकारी प्रमाण-पत्रों एवं अन्य आवश्यक सेवाओं का लाभ लेने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *