नव नियुक्त सहायक आचार्यों के लंबित वेतन को लेकर शिक्षकों ने लगाया काला बिल्ला

झारखंड
Spread the love

  • अगले चरण के आंदोलन में 30 अप्रैल को जिलों में धरना

रांची। अगस्त–सितंबर 2025 और उसके बाद के चरणों में नियुक्त सहायक आचार्यों का वेतन अब तक प्रमाण पत्रों के सत्यापन के नाम पर लंबित है। सत्यापन में देरी के लिए ये सहायक आचार्य कतई जिम्मेवार नहीं हैं। फिर भी नियुक्ति के नौ माह बाद तक भी इनके वेतन भुगतान की प्रक्रिया शुरू नहीं की जा सकी है। जिलों में सत्यापन होकर लौटे प्रमाण पत्रों की संख्या उंगलियों पर गिनने के लायक है।

अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ लगातार विभाग और सरकार से यह मांग करता आया है कि पूर्व की भांति ही इन आचार्यों से अंडरटेकिंग प्राप्त कर तत्काल इन्हें वेतन का भुगतान किया जाए। हालांकि, अब तक मामला ज्यों का त्यों बना हुआ है।

ज्ञात हो कि 2025 में माध्यमिक शिक्षा निदेशालय द्वारा तत्कालीन नवनियुक्त स्नातकोत्तर शिक्षकों एवं 2003 में नियुक्त शिक्षकों का प्राथमिक शिक्षा निदेशालय द्वारा अंडरटेकिंग लेकर वेतन भुगतान किया गया था। हालांकि, आचार्यों के मामले में विभाग स्तर से उदासीनता है।

इस विषय पर अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वाहन पर राज्य भर के सहायक आचार्यों और शिक्षकों ने आंदोलन के प्रथम चरण में आज काला बिल्ला लगाकर अपनी ड्यूटी बजाते हुए सरकार का इस ओर ध्यानाकृष्ट करने का प्रयास किया। काला बिल्ला अभियान में बड़ी संख्‍या में शिक्षकों ने हिस्सा लिया।

अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी, महासचिव राम मूर्ति ठाकुर ने कहा है कि अगर 29 अप्रैल तक इनका वेतन भुगतान आदेश निर्गत नहीं किया जाता है, तो आंदोलन के अगले चरण में 30 अप्रैल को सभी जिला उपायुक्त के समक्ष शिक्षक धरना देंगे। उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को आक्रोश सह मांग पत्र प्रेषित करेंगे।

आज के काला बिल्ला अभियान को सफल बनाने में संघ के उपाध्यक्ष दीपक दत्ता, महामंत्री असादुल्लाह, कोषाध्यक्ष संतोष कुमार, सलीम सहाय तिग्गा, अजय कुमार सिंह, सुनील दुबे, सुधीर दुबे, माणिक प्रसाद सिंह, सुदामा मांझी, अमरेश सिंह,  सिंह, रमेश कुमार, सच्चिदानंद ने भूभ‍िका न‍िभाई।

रामचंद्र खेरवार, सुरंजन, प्रेम कुमार, संजय कुमार,राजू साहू, राजेश सिन्हा,उपेंद्र सिंह, असीम कुमार सिंह,राजीव लोचन, प्रवीण कुमार,आनंद रजक, सगनैन टुडू, प्रभात कुमार, शंभू शरण प्रसाद, अनिल सिंह, रवि कांत, शिव शंकर रजक आदि सभी जिला कमेटियों ने भी अपनी भूमिका निभाई।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230