वैभव सूर्यवंशी के पास वीरेंद्र सहवाग को पछाड़ने का मौका

नई दिल्ली खेल देश
Spread the love

  • भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का पहला मुकाबला रविवार को दिल्ली में

नई दिल्ली। महज 15 वर्ष के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी रविवार को नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में अफगानिस्तान के खिलाफ पहला टी20 मुकाबला खेलकर पहली बार घरेलू सरजमीं पर अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने उतरेंगे। तीन मैचों की इस टी20 सीरीज में वैभव के पास पूर्व भारतीय दिग्गज वीरेंद्र सहवाग का एक खास रिकॉर्ड तोड़ने का मौका होगा।

सहवाग से सिर्फ 3 छक्के दूर

वैभव ने अब तक अपने पहले 6 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 32.16 की औसत और 189.21 के तूफानी स्ट्राइक-रेट से 193 रन बनाए हैं, जिसमें 14 छक्के शामिल हैं। वीरेंद्र सहवाग ने अपने पूरे टी20 करियर (19 मैच) में 16 छक्के लगाए थे। वैभव को सहवाग से आगे निकलने के लिए केवल 3 और छक्कों की दरकार है।

टी20 करियर में छक्कों की बौछार

ओवरऑल टी20 करियर में वैभव (148 छक्के, 40 मैच) पहले ही सहवाग (147 छक्के, 159 मैच) को पीछे छोड़ चुके हैं। आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए वैभव ने 16 मैचों में रिकॉर्ड 72 छक्के और 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप जीती थी।

एशियाई खेलों से पहले अहम सीरीज

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम अफगानिस्तान के खिलाफ 13, 15 और 17 सितंबर को तीन टी20 मैच खेलेगी। इसके तुरंत बाद भारतीय टीम एशियन गेम्स 2026 में अपने स्वर्ण पदक की रक्षा करने के लिए जापान रवाना होगी।

भारत के लिए टी20I में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

खिलाड़ीमैचछक्के
रोहित शर्मा159205
सूर्यकुमार यादव113179
हार्दिक पांड्या138126
विराट कोहली125124
अभिषेक शर्मा56104
केएल राहुल7299
संजू सैमसन6686

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *