प्रेम मंजरी उच्च विद्यालय की टॉपर बनी रोशनी कुमारी

झारखंड
Spread the love

पिठोरिया। झारखंड अधिविद्य परिषद के द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा-2026 में प्रेम मंजरी उच्च विद्यालय, पिठोरिया का रिजल्ट 28वें वर्ष भी शत प्रतिशत रहा। रोशनी कुमारी 94.4 प्रतिशत लाकर टॉपर बनीं।

विद्यालय के 28 वर्ष के इतिहास को तोड़कर सर्वाधिक अंक प्राप्त करने रिकॉर्ड अपने नाम कर ली। विद्यालय की पूर्व टॉपर रहनुमा परवीन (94.2) ने रोशनी कुमारी को रिकॉर्ड तोड़ने पर बधाई दी है।

द्वितीय स्थान में शैली कुमारी 93.2 प्रतिशत, तृतीय स्थान में आयुष कुमार 89 प्रतिशत, चतुर्थ स्थान में संध्या कुमारी 87.8 प्रतिशत और पंचम स्थान में आर्यन कुमार 86.2 प्रतिशत रहे। 

विद्यालय से कुल 62 छात्रों में 60 प्रथम श्रेणी और 2 द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। विद्यालय से अब तक 1255 छात्र मैट्रिक परीक्षा में उत्तीर्ण हो चुके हैं।

विद्यालय के निदेशक सुजीत कुमार केशरी, शेखर कुमार और दीपक चौरसिया ने छात्रों की सफलता पर छात्रों, शिक्षकों व अभिभावकों को बधाई दी है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230