कांके में अपराधियों ने की गोलीबारी, राहुल दुबे गिरोह ने ली जिम्मेदारी, जांच शुरू

झारखंड अपराध
Spread the love

अफरोज आलम

कांके। रांची के कांके थाना क्षेत्र के प्रेम नगर में अपराधियों ने संजय करमाली के घर को निशाना बनाकर अंधाधुंध फायरिंग की। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई। अचानक हुई गोलीबारी से स्थानीय लोगों में भय का माहौल व्‍याप्‍त हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही कांके थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की छानबीन शुरू कर दी।

मिली जानकारी के अनुसार अपराधियों ने प्रेम नगर निवासी संजय करमाली के घर पर ताबड़तोड़ गोलियां चलायी। हालांकि, गोलीबारी में किसी के घायल होने या जान-माल के नुकसान की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आयी है। घटना के बाद इलाके में चर्चा और दहशत का माहौल बना हुआ है।

इस गोलीबारी की जिम्मेदारी कुख्यात राहुल दुबे गिरोह ने ली है। हालांकि, गिरोह की ओर से जिम्मेदारी लेने के दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है।

घटना की सूचना मिलने के बाद कांके पुलिस मौके पर पहुंची। जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस गोलीबारी के कारणों और इसमें शामिल अपराधियों की पहचान करने में जुटी है। मामले में पुलिस की जांच के बाद ही घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा हो सकेगा।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *