आंगनबाड़ी केंद्र में सेविका चयन में अनियमितता के आरोप की जांच के निर्देश

झारखंड
Spread the love

  • उपायुक्त की अध्यक्षता में लगा जनता दरबार, कई मामलों का ऑन-स्पॉट निष्पादन

संजय यादव

देवघर। जिलावासियों की समस्याओं के समाधान और उनके त्वरित निष्पादन के लिए देवघर समाहरणालय में उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने भूमि अर्जन, मुआवजा भुगतान, झारखंड मुख्यमंत्री मईंया सम्मान योजना, पेंशन, आवास और राशन कार्ड से जुड़ी अपनी समस्याएं उपायुक्त के समक्ष रखीं।

जनता दरबार में आए कई मामलों, जैसे राशन कार्ड में नाम जोड़ना, मईंया सम्मान योजना, पेंशन और राजस्व से जुड़े मामलों का संबंधित विभागों द्वारा मौके पर ही निपटारा किया गया।

उपायुक्त ने हुसैनाबाद आंगनबाड़ी केंद्र में सेविका चयन में अनियमितता के आरोप पर उप विकास आयुक्त को जांच का निर्देश दिया। इसके अलावा, जलालुद्दीन अंसारी नामक व्यक्ति द्वारा स्कूल में एडमिशन और राशन डीलरशिप के नाम पर पैसे ठगने के मामले में जिला शिक्षा पदाधिकारी से रिपोर्ट तलब की गई है।

उपायुक्त ने प्राथमिकता के आधार पर रेखा देवी को राशन कार्ड और आयुष्मान भारत कार्ड से जोड़ने का निर्देश दिया। स्पष्ट किया कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं से वंचित नहीं रहना चाहिए।

बिजली बिल की शिकायतों पर विद्युत विभाग के अभियंताओं को समय पर सुधार करने का निर्देश दिया गया। सरकारी और गैर-मजरूआ जमीनों पर अवैध कब्जे को हटाने के लिए सभी अंचलाधिकारियों को विशेष अभियान चलाकर सख्त कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को चेतावनी दी है कि जनता की शिकायतों के समाधान में लापरवाही बरतने या मामलों को लंबित रखने वाले कर्मियों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *