गढ़वा में खरीफ फसल बीमा के लिए 95,019 किसानों के आवेदन स्वीकृत

झारखंड
Spread the love

  • 54 हजार हेक्टेयर से अधिक फसल का सत्यापन अनुमोदित

विश्‍वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। झारखंड के गढ़वा जिले में किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा की अध्यक्षता में ‘बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना’ के तहत खरीफ मौसम 2026 की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिले के हजारों किसानों के फसल बीमा आवेदनों को मंजूरी दी गई।

खरीफ मौसम 2026 के लिए जिले के किसानों द्वारा कुल 1,00,674 आवेदन किए गए थे, जिसके तहत 72,611.36 हेक्टेयर कृषि भूमि का बीमा कराया गया था। दस्तावेजों की गुणवत्ता और सत्यापन के बाद जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति ने सर्वसम्मति से 95,019 किसानों के आवेदनों (कुल रकबा 54,655.67 हेक्टेयर) को स्वीकृति प्रदान कर दी है।

कागजी विसंगतियों और कमियों के कारण कुल 5,655 आवेदन (रकबा 17,955.69 हेक्टेयर) अस्वीकृत किए गए। उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा ने फसल बीमा योजना के क्रियान्वयन में पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और दिशा-निर्देशों के कड़ाई से पालन करने पर जोर दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और बीमा कंपनी के प्रतिनिधियों को निर्देश दिया कि किसानों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए योजना के कार्यों का निष्पादन समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित किया जाए।

इस योजना का मुख्य उद्देश्य प्राकृतिक आपदाओं या अन्य अधिसूचित जोखिमों से फसलों को होने वाले नुकसान की स्थिति में पात्र किसानों को वित्तीय सुरक्षा देना और उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करना है। बैठक में अपर समाहर्ता विकास कुमार राय, जिला सहकारिता पदाधिकारी कुमारदीप एक्का, जिला कृषि पदाधिकारी समेत कई अन्य प्रमुख अधिकारी और बीमा कंपनी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *