- प्रधान सचिव सुनील कुमार ने की समीक्षा
रांची। नगर एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार ने रांची की नई शहरी पेयजल योजना के कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा की। संबंधित एजेंसियों व जुडको को काम जल्द पूरा करने का कड़ा निर्देश दिया है।
रांची में पेयजल योजना से जुड़ा 90% से अधिक कार्य पूरा हो चुका है। अब केवल रिंग रोड से पिस्कामोड़ तक 10 किलोमीटर मुख्य पाइपलाइन बिछाई जानी बाकी है।
सड़क कटिंग और पुनर्निर्माण के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकार को 32 करोड़ रुपये की राशि शीघ्र उपलब्ध कराई जाएगी। एनओसी मिलने के बाद सड़क काटकर पाइप बिछाने और सड़क को दुरुस्त करने में लगभग 6 महीने का समय लगेगा।
एजेंसी एनसीसी को रुक्का से तिलता चौक के बीच बचे 400 मीटर मुख्य पाइपलाइन के काम को जल्द पूरा करने को कहा गया है।
अप्रैल तक 360 एमएलडी के इंटेकवेल और जलशोधन संयंत्र के तैयार हो जाने पर नया सराय लाइन से 15,000 आवासों तक पानी पहुंचाना संभव हो जाएगा। इसके अलावा रुक्का में डब्ल्यूटीपी बनकर तैयार है। बिजली कनेक्शन के लिए पोल शिफ्टिंग का काम जल्द शुरू होगा।
अबशहर में अब तक लगभग 1,100 किलोमीटर पाइपलाइन बिछाई जा चुकी है और 55,000 आवासों को हाउस कनेक्शन भी दिया जा चुका है।
प्रधान सचिव ने स्पष्ट किया कि एजेंसियों द्वारा कार्यों में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

