कार रेंट पर लेने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा, तीन गिरफ्तार

झारखंड अपराध
Spread the love

रांची। झारखंड की राजधानी रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र में वाहनों को किराए पर लेने के नाम पर ठगी करने और उन्हें अवैध रूप से बंधक रखकर मोटा पैसा वसूलने वाले एक संगठित गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में सरगना समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनकी निशानदेही पर फॉर्च्यूनर व बलेनो समेत 4 कारें बरामद की हैं।

वादी सनी कुमार (हरचंडा, ओरमांझी) ने 29 अक्टूबर, 2026 को थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि विश्वजीत कुमार सिंह, ज्योति कुमारी और मनोज कुमार ने एक गिरोह बनाकर धोखाधड़ी से उनकी दो कारें (फॉर्च्यूनर और सेल्टोस) किराए पर ली थीं। जांच में पता चला कि ये लोग अधिक किराए का लालच देकर लोगों से गाड़ियां रेंट पर एग्रीमेंट के तहत लेते थे। कुछ महीने किराया देने के बाद उन गाड़ियों को अन्य लोगों के पास ऊंचे दामों पर बंधक (गिरवी) रख देते थे।

मुख्य आरोपी विश्वजीत सिंह ने रातू रोड स्थित मॉल ऑफ रांची के बगल में ‘शुभ यात्रा ट्रैवल्स’ के नाम से कार्यालय खोल रखा था, जिसके जरिए वह इस ठगी को अंजाम देता था।   गिरफ्तार अभियुक्त में विश्वजीत कुमार सिंह उर्फ विक्की (पिता- स्व० मृगेन्द्र प्रसाद सिंह, निवासी- मुंगेर, बिहार / हाल- खेलगांव, रांची), मनोज कुमार (पिता- पुकार लाल, निवासी- रमना, गढ़वा / हाल- धुर्वा, रांची) और  ज्योति कुमारी (पति- विश्वजीत कुमार सिंह, निवासी- मुंगेर, बिहार / हाल- खेलगांव, रांची) शामिल हैं।

अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस ने 4 कारें और अन्य सामान बरामद किए हैं। इसमें फॉर्च्यूनर कार (जेएच01सीजेड 6468), मारुति ऑल्टो-10 कार (जेएच01जीडी 8234),   फ्रॉन्क्स (जेएच01एफएम 8452) और  एक बिना नंबर की नई बलेनो कार, छह 6 पीस मोबाइल फोन शामिल हैं।

पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरोह में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *