रांची में ट्रैफिक जाम से राहत के लिए बड़े फैसले, कई जगह होंगे बदलाव

झारखंड
Spread the love

रांची। राजधानी रांची की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए पुलिस ने कई अहम निर्णय लिए गए हैं। यह कदम शहर में बढ़ते जाम और यातायात दबाव को कम करने के उद्देश्य से उठाया गया है।

ये है पूरा मामला

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ट्रैफिक एसपी ने शहर के प्रमुख इलाकों-रेडियम चौक से किशोरी यादव चौक और न्यू मार्केट चौक तक-सड़कों की स्थिति का निरीक्षण किया। इस दौरान नगर निगम, बिजली विभाग, एनएचएआई और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।

लिए गए बड़े फैसले

रेडियम चौक से न्‍यू मार्केट के बीच सड़क किनारे लगे बिजली के पोल को शिफ्ट करने का निर्देश दिया गया, ताकि सड़क चौड़ीकरण का काम जल्‍द पूरा किया जा सके।

न्‍यू मार्केट चौक के पास दोनों ओर लेफ्ट टर्न को फ्री करने का प्रस्ताव है। इसके लिए कुछ दुकानों को हटाया या तोड़ा जा सकता है, जिससे वाहनों की आवाजाही आसान होगी।

जाकिर हुसैन पार्क के पास नया गोलचक्कर बनाने का निर्णय लिया गया है, ताकि ट्रैफिक सुचारु रूप से चल सके।

नागा बाबा खटाल के पास की सड़क को डबल लेन किए जाने की जरूरत है, ताकि रातू रोड की ओर जाने वाले ट्रैफिक को बड़ी राहत मिलेगी।

सड़कों पर अवैध पार्किंग के कारण लगने वाले जाम को देखते हुए चिन्‍ह‍ित स्‍थानों पर नए पार्किंग स्टैंड बनाने की योजना तैयार किया जाएगा, मुख्‍य सड़क पर वाहनों का दबाव कम हो सके।

ऑटो/टोटो एसोसिएशन कर्मियों के साथ विचार विमर्श के बाद संज्ञान में आया कि नगर निगम के नाम पर अवैध रूप से पार्किंग शुल्क वसूली की जा रही है। उक्‍त व्‍यक्तियों को चिन्‍ह‍ित कर उनके विरुद्ध कार्रवाई के लिए नगर निगम के पदाधिकारी और यातायात पुलिस को निर्देश दिया गया है।

इंफ्रास्ट्रक्चर में बदलाव जरूरी

ट्रैफिक पुलिस ने साफ किया है कि शहर की भौगोलिक स्थिति और बढ़ते वाहनों को देखते हुए इंफ्रास्ट्रक्चर में बदलाव जरूरी है। संबंधित विभागों के साथ मिलकर जल्द ही इन योजनाओं को लागू किया जाएगा, ताकि आम जनता को बेहतर यातायात सुविधा मिल सके।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230