कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत 152 सीटों पर वोटिंग हो रही है। इस बार बंगाल के वोटर इतिहास रचने की ओर अग्रसर हैं। दोपहर एक बजे तक आयोग में 407 शिकायतें पहुंची।
सुबह से ही मतदान केंद्रों पर वोटरों की लंबी लाइन देखी जा रही है। मतदाताओं में गजब का उत्साह है। सुबह 9 बजे तक बंगाल में 18.76 प्रतिशत मतदान हो गया था।
वोटिंग प्रतिशत 11 बजे बढ़कर 41.11 प्रतिशत हो गई। दोपहर 1 बजे तक अनुमानित मतदान प्रतिशत 62.18% तक पहुंच गया।
मतदाताओं के रुझान को लेकर अनुमान लगाया जा रहा है कि प्रथम चरण में वोटिंग 90 प्रतिशत तक पहुंच सकता है।
खड़गपुर सदर विधानसभा क्षेत्र से TMC उम्मीदवार प्रदीप सरकार ने कहा यहां आकर मैं आश्चर्यचकित हो गया कि हमारे यहां पोस्टर थे जिसे हटा दिया गया।
उन्होंने कहा कि जहां मतदान हो रहा है, वहां भी दीवारों पर भाजपा के झंडे हैं। सेंट्रल फोर्स कहता है कि शांतिपूर्ण मतदान होगा, लेकिन यह क्या हो रहा है?”
आसनसोल दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल की कार बर्नपुर के रहमतनगर इलाके में क्षतिग्रस्त कर दी गई।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

