अफरोज आलम
कांके। इचापिड़ी पंचायत के सरपंच अईनुल हक अंसारी ने बेड़ाटोली गांव में कच्चा एवं जर्जर सड़क पर 15वें वित्त आयोग मद से 850 फीट जीएसबी निर्माण कार्य शुरू कराया है। सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढों व जलजमाव से राहगीरों का चलना दूभर कर दिया है।
प्रखंड व जिला मुख्यालय तक ग्रामीणों के लिए यह मुख्य संपर्क मार्ग है, जो अब विभागीय अनदेखी की मार झेल रहा है।
पंचायत के सरपंच अईनुल हक अंसारी ने बताया कि बेड़ाटोली का सड़क पर स्टोन डस्ट व चिप्स का मिश्रण करके जीएसबी निर्माण कार्य कराकर इसे चलने लायक बनाया जा रहा है। जीएसबी होने से सड़क पर छोटे बड़े गड्ढों व जलजमाव से निजात मिलेगी।
ग्रामीणों ने बताया कि जनप्रतिनिधियों व विभाग के अधिकारियों से कई बार ज्ञापन देकर सड़क के जिर्णोद्धार और मरम्मत कार्य के लिए कराने का मांग की गई है। हालांकि, इसपर पहल नहीं की गई है।
मौके पर पूर्व मुखिया सोमरा उरांव, रंजीत उरांव, दशरथ उरांव, गणेश उरांव सहित कई लोग मौजूद थे।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

