लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान कल इतने बजे

नई दिल्ली देश
Spread the love

नई दिल्ली। इंतजार की घड़ियां करीब आ गयी हैं। देश में लोकसभा चुनाव की तारीखों का शनिवार 16 मार्च 2024 को दोपहर 3 बजे एलान होगा।

शुक्रवार को दो नए चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू अपना कार्यभार संभाल चुके हैं। इससे आयोग में 3 चुनाव आयुक्त हो गए हैं।

सूत्रों ने बताया कि, चुनाव आयोग शनिवार को 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा, जिसमें चुनाव की तारीखों की घोषणा होगी। इसके बाद आचार संहिता लग जाएगी। इसके बाद कोई भी केन्द्र या राज्य सरकार घोषणा नहीं कर पाएगी।