जमशेदपुर : उत्साह और उमंग का समावेश दिखा टिनप्लेट स्‍ट्रीट पर

झारखंड
Spread the love

  • टिनप्लेट काली मंदिर गोलचक्कर से नीलडीह ट्रैफिक सिग्नल तक जैम@स्ट्रीट का आयोजन

जमशेदपुर। टाटा स्टील यूआईएसएल, टाटा स्टील और टाटा स्टील फाउंडेशन के सहयोग से टिनप्लेट काली मंदिर गोलचक्कर से नीलडीह ट्रैफिक सिग्नल तक तीसरे जैम@स्ट्रीट का आयोजन किया। इसमें 20,000 से अधिक भागीदारों की भीड़ देखने को मिली। प्रतिभागियों ने रोमांचकारी गतिविधियों में खुद को डुबोया। वातावरण उत्साह और उमंग से भर गया था।

सड़कों पर ऊर्जा की गूंज थी। इसमें जुम्बा, बास्केटबॉल, घुड़सवारी, लाइव बैंड प्रदर्शन, शतरंज, स्केटिंग, सेल्फी कॉर्नर, कॉस्मिक योगा, कैरोके प्रदर्शन सहित बहुत कुछ शामिल था। इस कार्यक्रम में विविध रुचियों को ध्यान में रखते हुए मनोरंजन की एक जीवत श्रृंखला बुनी गई थी।

इस बार के जैम@स्ट्रीट के मुख्य आकर्षण में गतका (स्थानीय मार्शल आर्ट), शतरंज, सेल्फी कॉर्नर, मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स, साइकिलिंग का अनुभव और पहले से अधिक चित्र कलाकार एवं खाद्य पदार्थों के स्टॉल शामिल किये गए थे। इन परिवर्धनों ने कार्यक्रम को एक विशिष्ट सार से भर दिया। साथ ही, प्रतिभागियों की कल्पना को प्रज्वलित किया। समग्र उत्साह को बढ़ाया।

कार्यक्रम के दौरान होटेलियर्स एसोसिएशन द्वारा प्रबंधित एक लाजवाब खाद्य स्टॉल की व्‍यवस्थित की गयी थी। इसका लोगों ने भरपूर आनंद उठाया। टिनप्लेट में जैम@स्ट्रीट एक कार्यक्रम ही नहीं, बल्कि उभरते कलाकारों के लिए जीवंत एक मंच है। इसका इंतजार जमशेदपुर की जनता को हर वर्ष रहता है। यह समुदाय की भावना, मजे और अनुभवों का एक उत्सव है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन का अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।