एम.एम.के. हाई स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित

झारखंड
Spread the love

रांची। गणतंत्र दिवस पर रांची के बरियातू स्थित एम.एम.के. हाई स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डी.आई.जी. नौशाद आलम थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि देश का भविष्य बच्चों पर निर्भर करता है। इसलिए जरूरी है कि शिक्षा के साथ-साथ वे शारीरिक एवं मानसिक विकास पर भी ध्यान दे। इस तरह के आयोजन से मानसिक एवं शारीरिक विकास होता है। उन्होंने छात्रों एवं शिक्षिकाओं को सम्मानित भी किया।

इस मौके पर विशेष अतिथि के रूप में बरियातू थाना प्रभारी आलोक कुमार दूबे, सुरेश मंडल, हेमन्त गुप्ता, शहनवाज कुरैशी, नसीम सर, मुजफर हुसैन, संजीव मिश्रा, अनु बॉबी, शब्बीर आलम, एजाज अनवर, महेन्द्र सिंह, बासु मिश्रा सहित अन्‍य उपस्थित थे। इस अवसर पर छात्रों ने सस्कृतिक रंगारंग कार्यकम भी प्रस्तुत किए। यह जानकारी विद्यालय के निदेशक डॉ तनवीर अहमद ने दी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन का अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।