राष्ट्रीय सेवा योजना ने शुरू किया सघन मतदाता जागरुकता अभियान

झारखंड
Spread the love

  • मतदान प्रतिशत बढ़ाना सबकी नैतिक जिम्मेदारी : डॉ बिनोद नारायण
  • लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान प्रतिशत बढ़ाना जरूरी : डॉ चौधरी

रांची। रांची विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में सघन मतदाता जागरुकता अभियान (फेज 2.0) का शुभारंभ 30 अप्रैल, 2024 को मतदाता जागरुकता शपथ एवं हस्ताक्षर अभियान से किया गया। इसकी अध्यक्षता आरयू के विज्ञान संकाय के डीन डॉ अरुण कुमार ने किया।

इस अवसर पर आरयू के कुलसचिव डॉ बिनोद नारायण ने कहा कि देश में मतदान प्रतिशत बढ़ाना सबकी नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में सभी संस्थाएं मतदाता जागरुकता अभियान चलाकर सभी को मतदान के लिए प्रेरित कर रहें हैं। एनएसएस के स्वयंसेवकों से अपील है कि वे इस अभियान को अपना बहुमूल्य योगदान देकर अधिक से अधिक युवाओं को मतदान के लिए जागरूक करें।

इस अवसर पर आरयू के पूर्व कुलसचिव डॉ अमर कुमार चौधरी ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान प्रतिशत बढ़ाना अति आवश्यक है। भारतीय संविधान में वर्णित अधिकारों के प्रति जागरूक होकर हमें निश्चित मतदान करना चाहिए।

आरयू के कुलानुशासक डॉ मुकुंद चंद्र मेहता ने कहा कि युवा मतदान करने के लिए आगे आए। लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती में अपना  योगदान दें।

इस अवसर पर पीजी भौतिकी के अध्यक्ष डॉ सुनील कुमार सिंह, एनएसएस के कार्यक्रम समन्वयक डॉ ब्रजेश कुमार ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन एनएसएस के टीम लीडर रवि कुमार वर्मा और धन्यवाद दिवाकर आनंद ने किया।

आज के मतदाता हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ आरयू के कुलसचिव डॉ बिनोद नारायण, पूर्व कुलसचिव डॉ अमर कुमार चौधरी, कुलानुशासक डॉ मुकुंद चंद्र मेहता, साइंस डीन डॉ अरुण कुमार, एचओडी डॉ सुनील कुमार सिंह एवं एनएसएस के कार्यक्रम समन्वयक डॉ ब्रजेश कुमार ने संयुक्त रूप से हस्ताक्षर कर किया। 

हस्ताक्षर अभियान सभी विश्वविद्यालय विभागों के छात्र छात्राओं के बीच आयोजित किया गया। इस अभियान में लगभग 1250 से ज्यादा युवाओं ने हस्ताक्षर किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में एनएसएस के टीम लीडर्स अंकित, रिकेश, ऋषि, कनिष्क, सुरभि, निवेदिता, पीयूष, रोहित, संकल्प, आकांक्षा आदि का योगदान रहा।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।