साइबर अपराधों से बचने के गुर बताए

अन्य राज्य देश
Spread the love

  • आईआईआईटी बेंगलूरु में हुआ आयोजन

बेंगलूरु। अपराध से कोई भी अछूता नहीं है। सतर्क रहना बहुत जरूरी है। आज के डिजिटल युग में हाई-टेक अपराध एक बड़ा खतरा पैदा कर रहे हैं। इलेक्ट्रॉनिक सिटी पुलिस ने हाल ही आईआईआईटी-बेंगलूरु में एक सत्र का आयोजन किया। इसमें साइबर अपराध, चोरी, यातायात नियमों का उल्लंघन और बहुत विषयों पर प्रकाश डाला गया।

यह पहल कर्नाटक पुलिस के अपराध रोकथाम माह का एक हिस्सा है। एसीपी इलेक्ट्रॉनिक सिटी एबी सुधाकर के नेतृत्व में पुलिस निरीक्षक नवीन जीएम, पुलिस उपनिरीक्षक सचिन पुरुषोत्तम और शिवकुमार तथा सहायक उपनिरीक्षक एन श्रीनिवास ने विभिन्न अपराधों से बचने के लिए सचेत रहने के उपाय बताए।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।