थाना से महज आधा किमी दूरी पर सरेआम लूटे जा रहे लोग

झारखंड
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। थाना से महज आधा किलोमीटर की दूरी पर सरेआम लोग लूटे जा रहे हैं। लूट का यह तरीक कुछ अलग है। लोगों की भीड़ भी यहां लगी रहती है। यह मामला झारखंड के गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड का है।

लगता है दरबार

यहां एक कथित बाबा का दरबार लगता है। प्रतिदिन सैकड़ों महिला-पुरुष अपनी समस्या को लेकर बाबा के पास पहुंच रहे हैं। रविवार को काफी भीड़ होती है। यहां वह झाड़-फूंक के माध्‍यम से लोगों का इलाज करने का दावा करता है। अंधविश्वास के चक्कर में लोग फंसते जा रहे हैं, जिससे उनका समय और पैसा भी बर्बाद हो रहा है।

बिहार का रहने वाला

झाड़-फूंक करने वाला व्‍यक्ति बिहार का है। वह खुद को बाबा बताकर लोगों को लूट रहा है। दरबार लगाकर अपना व्यापार चला रहा है। भूत-प्रेत की बाधा, शरीर के किसी भाग में दर्द, असाध्य बीमारी, निःसंतान, वशीकरण आदि का इलाज का दावा करता है। लोगों से पैसा लेता है।

लूटने का तरीका

कथित बाबा लोगों को ठीक करने का दावा कर प्रत्येक से 100-100 रुपये लेता है। यहां प्रतिदिन 500 से अधिक लोग परेशानी लेकर पहुंचते हैं। पूछे जाने पर कथित बाबा ने बताया कि इस क्षेत्र में भूतप्रेत की अधिक समस्या है। मैं किसी को बुलाने नही जाता। लोग स्वयं आते हैं। बाबा ने कहा कि समस्या ग्रस्त लोगों को फल को अभिमंत्रित कर खाने के लिए दिया जाता है। यहां पर इलाज व तंत्र-मंत्र करने से निःसंतान को संतान की प्राप्ति भी होती है।

प्रशासन है अनजान

गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड मुख्यालय स्थित शोणभद्र आदर्श इंटर महाविद्यालय से पूरब की ओर मुख्य सड़क से उतर में सेवानिवृत इंस्पेक्टर अमीरका पासवान का आवास है। बिहार का पहलेजा निवासी पिंटू सिंह नामक व्यक्ति किराए पर कमरा लेकर झाड़-फूंक करने का कार्य करता है। हास्यपद तो यह कि कांडी थाना से महज आधा किमी दूर झाड़-फूंक चल रहा है।

प्रशासन का ये कहना

इस संबंध में कांडी थाना प्रभारी दीपक कुमार राणा का कहना है कि अभी तक इसके विरुद्ध किसी के द्वारा कोई शिकायत पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। अगर शिकायत प्राप्त होता है तो पुलिस जांच करेगी।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।