बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा का औचक निरीक्षण, 200 कैदियों का बयान दर्ज

झारखंड
Spread the love

रांची। राजधानी रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा का औचक निरीक्षण 25 दिसंबर, 2023 को किया गया। रांची उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा के नेतृत्व में औचक निरीक्षण हुआ। इस क्रम में जेल के अंदर प्रत्येक वार्ड, सेल और अस्पताल की जांच की गई। भोजन की गुणवत्ता की जांच के लिए नमूना लिया गया। करीब 200 कैदियों का बयान दर्ज किया गया।

निरीक्षक दल में ये शामिल

रांची उपायुक्त के नेतृत्व में बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा, होटवार का औचक निरीक्षण किया गया। टीम में अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) राजेश्वरनाथ आलोक, कार्यपालक दंडाधिकारी संजय प्रसाद, आवासीय दंडाधिकारी, हटिया श्रीमती स्मृति कुमारी, सदर अस्‍पताल के चिकित्‍सक डॉ अनिल कुमार खेतान, रांची के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अरुण कुमार, अनगड़ा के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी संतोष कुमार, फूड सेफ्टी कार्यालय सजल श्रीवास्तव के शामिल थे। जांच में सहयोग के लिए दल में 20 सब इंस्पेक्टर तथा 50 पुलिसकर्मी भी शामिल थे।

वार्ड, सेल और अन्‍य की जांच

जिला प्रशासन की टीम द्वारा बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा के अंदर प्रत्येक वार्ड एवं सेल की जांच की गई। जेल में कैदियों की चिकित्सा व्यवस्था का भी जायज़ा लिया गया। उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने अस्पताल का निरीक्षण करते हुए कैदियों को उपलब्ध कराए जा रहे चिकित्सा-व्यवस्था की जानकारी ली।

खाने की व्यवस्था की जानकारी

जांच दल में शामिल पदाधिकारियों ने जेल में कैदियों के लिए खाने की व्यवस्था की भी जानकारी ली। कैदियों को उपलब्ध कराए जा रहे भोजन की गुणवत्ता की जांच के लिए बने हुए खाद्य सामग्री और कच्चे खाद्य सामग्री का नमूना एकत्र किया गया। खाद्य सामग्री के स्टॉक पंजी का भी मिलान किया गया।

जेल आईजी को प्रतिवेदन

निरीक्षण के दौरान करीब 200 कैदियों का बयान किया गया। इस संबंध में जिला स्तर से विस्तृत जांच प्रतिवेदन जेल आईजी को उपलब्ध कराया जाएगा।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।