jharkhand

दक्षिण छोटानागपुर के प्रमंडलीय आयुक्‍त बने दशरथ, यहां का अतिरिक्‍त प्रभार भी

झारखंड
Spread the love

रांची। दक्षिण छोटनागपुर प्रमंडल का प्रभारी प्रमंडलीय आयुक्‍त दशरथ चंद्र दास को बनाया गया है। वे राजस्‍व, निबंधन एवं भूमिक सुधार विभाग में विशेष सचिव के पद पर पदस्‍थापित थे। इसका आदेश कार्मिक विभाग ने 13 दिसंबर को जारी कर दिया।

आदेश में कहा गया है कि दशरथ चंद्र दास को स्‍थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक दक्षिण छोटानापुर प्रमंडल के प्रभारी प्रमंडलीय आयुक्‍त के पद पर नियुक्‍त और पदस्‍थापित किया जाता है।

जारी आदेश में कहा गया है कि दास को अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ पलामू प्रमंडल के प्रभारी प्रमंडलीय आयुक्‍त के अतिरिक्‍त प्रभार में भी रहेंगे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।