नई दिल्ली। हमले की बरसी के दिन बुधवार यानी 13 दिसंबर, 2023 को देश के सबसे सुरक्षित कहे जाने वाले संसद भवन की सुरक्षा में बड़ी चूक की खबर सामने आई है।
लोकसभा की कार्यवाही के दौरान दो शख्स जो दर्शक दीर्घा में बैठे थे, अचानक सदन के बीच में कूद गए। इन्हें बाद में हिरासत में ले लिया गया।
लोकसभा के कार्यवाही वाले वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक अचानक से पीछे से सांसदों के बीच कूदता है और बीच में जाकर इधर-उधर देखता है। फिर वह जूता निकालता हुआ दिखता है और उसमें से कुछ निकालने की कोशिश करता है।
इसी बीच वह कुछ भारी सी चीज सदन में फेंकता है, जिससे पीला धुआं निकलता है और हर ओर अफरा-तफरी मच जाती है। बड़ी हिम्मत करके कुछ सांसद उस युवक को पकड़ लेते हैं।
दिल्ली पुलिस की एंटी टेरर यूनिट स्पेशल सेल पार्लियामेंट के अंदर हंगामा करने वाले लोगों से पूछताछ करने पहुंची।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।