Jharkhand : गिरिडीह के प्रवासी मजदूर की महाराष्‍ट्र में मौत

झारखंड
Spread the love

गिरिडीह (Jharkhand)। झारखंड के गिरिडीह जिले के प्रवासी मजदूर की महाराष्‍ट्र मौत हो गई। वह काम के दौरान तीन मंजिली बिल्डिंग से गिर गया था। गंभीर रूप से घायल हो गया था। मौत की खबर आते ही घर में सन्‍नाटा पसर गया। परिजन बेसुध हो गए।

जानकारी के अनुसार गिरिडीह के डुमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत नावाटांड निवासी मतीन अंसारी (28 वर्षीय) महाराष्‍ट्र के कोल्हापुर में मजदूरी करने गया था। कार्य के दौरान मंगलवार शाम को तीन मंजिली बिल्डिंग से गिर गया। इससे गंभीर रूप से घायल हो गया।

तत्‍काल उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान बुधवार शाम को उसकी मौत हो गयी। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव वाले भी शोक में हैं।

मृतक अपने पीछे पत्नी अफसाना खातून, ढाई साल की मासूम बेटी अइजा प्रवीण छोड़ गया। मौत की सूचना मिलते ही प्रवासी मजदूर के हित में काम करनेवाले समाजसेवी सिकन्दर अली उनके घर पहुंचे। परिजनों को ढाढस बंधाया। सरकार से पीड़ि‍त परिवार को मुआवजा देने की मांग की।

सिकन्दर अली ने कहा कि झारखंड के नौजवानों की मौत की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई लोगों की मौत हो चुकी है। रोजी-रोटी की तलाश में परदेस गये प्रवासी झारखंडी मजदूरों की मौत का सिलसिला जारी है। हर रोज झारखंड के किसी न किसी इलाके से प्रवासी मजदूर की दूसरे राज्यों या विदेश में मौत की खबरें आ रही है।

अली ने कहा कि ओमान में फंसे झारखंड के 6 मजदूरों की अभी तक वापसी नहीं हो पायी है। राज्‍य सरकार को रोजगार के ऐसी व्यवस्था करनी चाहिए, ताकि के मजदूरों का पलायन रोका जा सके।

  • खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।
  • आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।